गिर गाय का घी खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ है? जानिए गिर गाय के घी के फायदे

gir cow ghee

हमारी भारतीय संस्कृति में देसी खाने को पौष्टिकता का सर्वोत्तम स्त्रोत माना गया है। हमारे पूर्वज अनादिकाल से ही देसी खानपान को प्राथमिकता देते आए हैं। भारत में शुरुआत से ही दूध, दही, घी, छाछ आदि हमारे भोजन का प्रमुख अंग रहे हैं, जो सात्वि​क और संतुलित होने के साथ ही पौष्टिकता के प्रमुख माध्यम है।

आज के समय में बढ़ती आधुनिकता एवं खानपान के बदलते परिवेश ने हमें देसी और पौष्टिक खाने से दूर कर दिया है। आज की पीढ़ी इस बात से अनभिज्ञ है कि घी एवं दूध हमारे शरीर के लिए कितने लाभकारी है।

आपने गुजरात के गिर का नाम अवश्य सुना होगा। गिर खासकर दो चीजों के लिए विख्यात है। पहला तो गिर के शेर और दूसरा गिर की गाय। आज हम इस आर्टिकल में आपको उसी गिर की गाय के देसी घी के बारे में बताएंगे जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

गिर गाय के घी में कौनसे पौषक तत्व होते हैं?

गिर गाय देश की प्रसिद्ध दुग्ध पशु नस्ल है। यह खासकर गुजरात राज्य के गिर वन क्षेत्र में पाई जाती है। गिर नस्ल की गाय अच्छी दुग्ध उत्पादताकता के लिए जानी जाती है। गिर गाय के दूध में सोने के तत्व पाए जाते हैं जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

इसी गिर गाय के दूध A2 से बनने वाला घी इस गाय की सबसे बड़ी पहचान है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, क्योंकि इसे बनाने की प्रक्रिया में रसायन या अन्य हानिकारक तत्व नहीं डाले जाते हैं। गिर गाय के दूध से घी बनाने में बिलोना पद्धति का प्रयोग किया जाता है।

एक चम्मच गिर गाय के घी में पौषक तत्वों की मात्रा इस प्रकार होती है।

  • फैट : 14 ग्राम
  • प्रोटीन: 0.04 ग्राम
  • ओमेगा 3: 45 मिलीग्राम
  • कोलीन: 2.7 मिलीग्राम
  • विटामिन डी: 15 एमसीजी
  • विटामिन के: 1.2 एमसीजी
  • विटामिन ए: 438 आईयू
  • विटामिन ई: 0.4 मिलीग्राम

गिर गाय का घी खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ है?

गिर गाय का घी किसी भी अन्य घी से बेहतर माना गया है। Gir Cow Ghee खाने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं।

1. पाचन में सुधार

गिर गाय के घी का इन-बिल्ट ब्यूटिरेट एनीमा और ओरल ब्यूटिरेट पाचन में सुधार करने में सहायक है। यह पाचन तंत्र से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने में कारगर है। ब्यूटिरिक एसिड आंतों की कोशिकाओं के पोषण में मदद करता है और सूजन को कम करता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य में लाभदायक

गिर गाय के घी उपयोग से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह हमारी याद्दाश्त बढ़ाने में भी सहायक है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

गिर गाय का घी विभिन्न वसा में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन ए, ई, डी, के और ओमेगा -3, 6 और 9 से समृद्ध होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

4. स्किन के लिए बेहतर

A2 गिर गाय के घी में मौजूद समृद्ध एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा के समग्र स्वास्थ्य में सुधार में सहायक है। गिर गाय के उपयोग से हमारी स्किन निखरती है। इसे त्वचाच पर लगाने से भी फायदा होता है।

5. वजन को नियंत्रित रखें

आमतौर पर यह धारणा होती है कि घी खाने वजन बढ़ जाएगा लेकिन गिर घाय के मामले में ऐसा नहीं है। गीर गाय का घी अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्रोत है। यह वजन को नियंत्रित रखता है। गिर गाय के घी का नियमित सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

बिलोना विधि से घी कैसे बनाते है?

घी बनाने की बिलोना विधि सबसे प्राचीन विधि है। इस विधि में दूध को सुबह से शाम तक गर्म किया जाता है, और फिर इस दूध का दही बनाया जाता है। दही बनने के बाद सूर्योदय से पहले इस दही को लकड़ी की सहायता से अच्छी तरह बिलौया जाता है, जिससे इसमें से मक्खन निकल जाए। इस मक्खन को गर्म करके घी बनाया जाता है।

ये पूरी प्रक्रिया मिट्टी के बर्तनों में और हाथों से की जाती है, इसमें मशीन का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस घी को बिलो के बनाया जाता है इसलिए इसे बिलोना विधि से नि​र्मित घी कहा जाता है। इसे बनाने में अधिक मेहनत एवं समय लगता है इसीलिए यह घी अपेक्षाकृत महंगा होता है।

गिर गाय का दूध एवं घी किन बीमारियों से बचाता है?

ऐसा माना जाता है कि गिर गाय के दूध एवं घी का सेवन मानसिक रोग, बेहोशी, भ्रम, हृदयरोग, रक्तपित्त, कैंसर जैसे ख़तरनाक रोगों से बचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *